Lakhisarai: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या

Lakhisarai : लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के बायपास रोड में आज सुबह सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है |
बड़ी वारदात से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है | सुबह ही बायपास रोड में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है | घटना की जानकारी मिलते ही लखीसराय एसपी पंकज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की |
बायपास में बीएड कॉलेज से अशोक धाम की और जाने वाले सड़क पे ही गोली मारी गयी है | मृतक का नाम प्रॉपर्टी डीलर पवन सिंह बताया जा रहा है | जानकारी के अनुसार पवन सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और सुबह 4 बजे के आसपास उनका फ़ोन बजता है और सामने किसी व्यक्ति ने घटना वाली जगह पर प्रॉपर्टी दिखाने के लिए बुलाया है | और उसके बाद उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी है |
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चार की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है | मृतक को कुल चार गोली मारी गयी है |
लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने क्या कहा :
बीती रात्रि सवा 4 बजे के आसपास पवन कुमार मनोज के साथ बायपास में आया था एक जमीन को दिखने के लिए और वहीँ उसे गोली मारी गयी है| पुलिस को सूचना थोड़ा विलम्ब से मिला अभी आरंभिक स्टेज है मनोज से भी पूछताछ की जा रही है| जैसे ही अनुसन्धान आगे बढ़ता है जो भी इस घटना में शामिल होंगे उनके विरुद्ध कार्यवाई की जायेगी | घटना का कारन अभी तक पता नहीं चल पाया है | अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है की कौन सी जमीन थी और किसे दिखाना है |

Leave a Comment